Print this page

ईरानः चुनाव संपन्न, मतगणना आरंभ

Rate this item
(0 votes)

 

इस्लामी गणतंत्र ईरान में दसवें संसदीय और पांचवे विशेषज्ञ एसेंबली के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया और शुक्रवार को ही मतगणना भी आरंभ हो गयी।

ईरान में दसवें संसदीय और पांचवे विशेषज्ञ एसेंबली के चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 8 बजे आरंभ हुआ था और लोगों की भारी भीड़ की वजह से 4 बार मतदान का समय बढ़ाया गया।

आंरभिक सूचनाओं के अनुसार मतदान में ईरानी मतदाताओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

दसवें संसदीय चुनाव में 290 सांसद और विशेष एसेंबली के 88 सदस्य चुने जाएंगे।

चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी सियामक रहपेक ने बताा है कि शुक्रवार रात 9 बजे तक प्राप्त समाचारों के अनुसार कुल दो करोड़ अस्सी लाख मतदाताओं ने मतदान किया।

इस बार चुनाव में पांच करोड़ उन्तालिस लाख सत्ताइस हज़ार पंद्रह ईरानी, मतदान का अधिकार रखते थे।

Read 1260 times