Print this page

यूरोपीय संघ ने की इस्राईल की कड़ी आलोचना

Rate this item
(0 votes)
यूरोपीय संघ ने की इस्राईल की कड़ी आलोचना

यूरोपीय संघ ने फ़िलीस्तीनी क्षेत्रों में नई यहूदी बस्तियों के निर्माण पर ज़ायोनी शासन की कड़े शब्दों में आलोचना की है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार यूरोपीय संघ ने इस्राईल की निंदा करते हुए कहा है कि फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में यहूदी बस्तियों के निर्माण के कारण मध्यपूर्व की स्थिति अधिक जटिल होती जा रही है।

यूरोपीय संघ की ओर से जारी बयान में इस बात पर बल दिया गया है कि यूरोपीय संघ अपने वैश्विक और क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ फ़िलिस्तीन और ज़ायोनी शासन के बीच शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शांति के लिए काम करने वाले एक संगठन ने कहा था कि इस्राईल, अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में पंद्रह सौ नई आवासीय इकाई स्थापित करना चाहता है। प्राप्त सूचना के अनुसार ज़ायोनी शासन द्वारा बनाई जा रही अधिकांश बस्तियां एक नए शहर के रूप में स्थापति की जाएंगी। ज्ञात रहे कि इन नई कालोनियों के निर्माण का आदेश इस्राईल ने हाल ही में जारी किया है।

याद रहे कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दिसम्बर 2016 में एक विधेयक के माध्यम से इस्राईल से फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में नई बस्तियों का निर्माण रोकने की मांग की थी। राष्ट्र संघ के विधेयक के बाद ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस्राईल के लिए राष्ट्र संघ का यह विधेयक बाध्यकारी नहीं होगा।

 

 

Read 1221 times