Print this page

20 लाख से अधिक हाजी अरफ़ात की ओर रवाना

Rate this item
(0 votes)
20 लाख से अधिक हाजी अरफ़ात की ओर रवाना


हज के लिए मक्का पहुंच चुके हाजी बुधवार से हज के संस्कार शुरू कर रहे हैं। बुधवार को हाजियों की कुछ संख्या मक्के से अरफ़ात के मौदान की ओर जाएगी।

बीस लाख से अधिक हाजियों से पूरा मक्का शहर जगमगा रहा है और हर ओर लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक की आवाज़ गूंज रही है।

अरफ़ात से हाजी मुज़दलफ़ा और मशअर के लिए रवाना होंगे।

हाजियों की कुछ संख्या अरफ़ात के पहाड़ की ओर जाएगी जो मक्का से बारह किलोमीटर की दूरी पर है।

हाजी इन संस्कारों के बाद मेना जाएंगे और रमिए जमरात अर्थात शैतानों को कंकरियां मारने का संस्कार अदा करेंगे और क़ुरबानी करेंगे तथा सिर मुंडवाएंगे जिसके बाद मक्का वापस चले जाएंगे जहां तवाफ़ और सई करेंगे।

इस साल हाजियों की संख्या 26 लाख तक पहुंचने की आशा है।

Read 1298 times