Print this page

उत्तरी कोरिया को वार्ता अस्वीकार

Rate this item
(0 votes)

उत्तरी कोरिया को वार्ता अस्वीकारउत्तरी कोरिया ने वार्ता हेतु दक्षिणी कोरिया के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

प्रेस टीवी के अनुसार उत्तरी कोरिया ने घोषणा की है कि वह विवाद के निवारण हेतु दक्षिणी कोरिया के वार्ता के सुझाव को अस्वीकार करता है।

यह घोषणा एसी स्थिति में की गयी कि दक्षिणी कोरिया के एक अधिकारी ने दावा किया था कि सिओल तनाव कम करने के लिए उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता पर तैयार है। दक्षिणी कोरिया के एकता मंत्रालय के प्रवक्ता कीम ह्यूंग सूई ने पत्रकारों को बताया था कि सियोल ने उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता का प्रस्ताव पेश किया है। इस से पूर्व भी दक्षिणी कोरिया के एकता मंत्री और राष्ट्रपति ने भी उत्तरी कोरिया से वार्ता का प्रस्ताव दिया था।

Read 1442 times