Print this page

रफ़ह बॉर्डर पर मिस्र और ज़ायोनी सेना के बीच गोलीबारी

Rate this item
(0 votes)
रफ़ह बॉर्डर पर मिस्र और ज़ायोनी सेना के बीच गोलीबारी

फिलिस्तीन में क़त्ले आम कर रही ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा के रफह में भी क़त्ले आम शुरू कर दिया है जिस पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने गहरी चिंता जताते हुए ज़ायोनी शासन को इन हरकतों से बाज़ रहने को कहा है।

फिलिस्तीन दलों के खिलाफ सैन्य अभियान के नाम पर फिलिस्तीनी जनता का सफाया कर रहे ज़ायोनी शासन ने अब पडोसी देश मिस्र की सीमा पर भी उकसावे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है।

रफह क्रॉसिंग पर मिस्र सेना ने ज़ायोनी सेना को चेताववनी देते हुए गोलीबारी की। मिस्र के सैनिकों ने रफ़ह क्रॉसिंग क्षेत्र में ज़ायोनी बलों पर गोलीबारी की।

ज़ायोनी शासन के चैनल 13 ने इस बारे में बताया कि यह घटना मिस्र और अवैध राष्ट्र इस्राईल के बीच तनाव के चरम का प्रतिनिधित्व करती है और इसके बहुत गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं।

Read 213 times