Print this page

यमन में नौका दुर्घटना, 40 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता

Rate this item
(0 votes)
यमन में नौका दुर्घटना, 40 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता

यमन में अदन की खाड़ी में एक नाव दुर्घटना के कारण कम से कम 38 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 100 से अधिक लोग लापता हो गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह लोग हॉर्न ऑफ अफ्रीका से आ रहे प्रवासी थे।

वहीँ चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने इस घटना में मरने वालों की संख्या 41 बताते हुए कहा है कि पूर्वी यमन के तट से दूर अरब सागर में प्रवासियों से खचाखच भरी एक नाव के पलट गयी, जिसके कारण कुल 41 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गयी।

रिपोर्ट के अनुसार यह नाव अदन के पूर्व में शबवा गवर्नरेट के तट पर पहुंचने से पहले ही डूब गई। हादसे के दौरान वहां मौजूद मछुआरों और स्थानीय लोगों ने नाव में सवार 78 लोगों को तो बचा लिया बावजूद इसके 100 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा, इस घटना के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ को भी जानकारी दे दी गई है।

 

Read 143 times