Print this page

भारत में भी दोहराई जा सकती है बांग्लादेश की कहानी : सलमान खुर्शीद

Rate this item
(0 votes)
भारत में भी दोहराई जा सकती है बांग्लादेश की कहानी : सलमान खुर्शीद

दुनियाभर में चर्चा के केंद्र में आए बांग्लादेश को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बयान तेज़ी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बयान दिया है कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वो यहां भी हो सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में ये बात कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य लग सकता है। हम भले ही जीत का जश्न मना रहे हों, हालांकि निश्चित रूप से कुछ लोगों का मानना ​​है कि वह जीत या 2024 की सफलता शायद मामूली थी, शायद बहुत कुछ करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘सच्चाई यह है कि सतह के नीचे कुछ है। बांग्लादेश में जो हो रहा है वह यहां भी हो सकता है।’ बांग्लादेश में जून से आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, अगस्त में ये और हिंसक हो गया। कई लोगों की जान चली गई, लोगों की बढ़ती आवाज के कारण ही शेख हसीना की कुर्सी चली गई और उन्हें देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

Read 135 times