Print this page

रूस ने हटाया पाकिस्तान से प्रतिबंध

Rate this item
(0 votes)

रूस ने हटाया पाकिस्तान से प्रतिबंधरूस ने पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति पर लगे प्रतिबंध समाप्त कर दिये हैं।

रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार रूस ने पाकिस्तान को सैन्य उपकरणों और हथियारों की आपूर्ति पर लगे प्रतिबंध समाप्त कर दिये हैं। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान को कई गनशिप हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने पर वार्ता जारी है जिनमें सैन्य एम आई 25 हेलीकाप्टर शामिल हैं।

रूस के सरकारी प्रौद्योगिकी निगम के प्रमुख ने प्रतिबंध हटाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फ़ैसला किया जा चुका है कि पाकिस्तान को हेलीकाप्टर की डिलेवरी पर वार्ता जारी हैं। रोस्टिक प्रमुख ने बल देकर कहा कि पाकिस्तान और रूस के बीच बातचीत के एजेंडे में हेलीकाप्टर एमआई - 35 शामिल हैं।

Read 1485 times