Print this page

अवैध यहूदी बस्तियों को लेकर यूरोपीय देश अपना धैर्य खो बैठेंगे

Rate this item
(0 votes)

यूरोपीय संघ के देशों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में इस्राईली कॉलोनियों की बढ़ती संख्या को लेकर इस्राईल को चेतवानी देते हुए कहा है कि अगर उसने अवैध यहूदी बस्तियों का निर्माण जारी रखा तो इस्राईल में पंजीकृत कंपनियों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

फ्रांस, इटली और स्पेन पहले ही इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

यूरोपीय संघ के छः देश पहले ही अवैध कॉलोनियों के निर्माण के विस्तार को लेकर ज़ायोनी शासन को चेतावनी दे चुके हैं।

इस्राईल में यूरोपीय संघ के राजदूत लार्स फ़ाबोर्ग एंडरसन का कहना है कि यूरोपीय संघ के सदस्य देश इस्राईल द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लेने के कारण अपना धैर्य खो रहे हैं।

याद रहे कि यूरोपीय संघ की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं, जर्मनी, फ़्रांस, इटली, स्पेन और ब्रिटेन सहित नीदरलैंड ने अपने व्यापारियों से पूर्वी यरोशलम, गोलान हाईट्स और पश्चिमी किनारे में निवेश नहीं करने के लिए कहा है। s.m

Read 1398 times