Print this page

दुश्मन के हर दावे और धमकी का भरपूर जवाब देंगे

Rate this item
(0 votes)
दुश्मन के हर दावे और धमकी का भरपूर जवाब देंगे

ईरान के वज़ीर ए दिफ़ा अमीर नसीर ज़ादेह ने कहा है कि दुश्मन के हर दावे और धमकी का ताक़तवर और गैर-मुतवक्के जवाब दिया जाएगा।

 ईरानी वज़ीर-ए-दिफ़ा और मुसल्लह अफ़्वाज की मुआवनत के उमूर के सरबराह ब्रिगेडियर जनरल अज़ीज़ नसीरज़ादेह ने 22 बहमन की रैली के मौक़े पर अवाम की वसीअ शिरकत को बेमिसाल क़रार देते हुए कहा कि मैंने किसी साल इतनी जोश-ओ-ख़रोश के साथ अवाम की शिरकत नहीं देखा।

उन्होंने मजीद कहा कि ईरानी अवाम बसीरत रखती है और दुनिया में पेश आने वाले हालात से मुकम्मल आगाह है, इसी वजह से वह इस रैली में भरपूर शिरकत कर रही है, और यह अवामी शिरकत हर बम और मिसाइल से ज़्यादा ताक़तवर है।

वज़ीर-ए-दिफ़ा ने दुश्मनों के दावों और धमकियों के हवाले से कहा कि ईरान अपनी पूरी ताक़त के साथ और इंतिहाई मज़बूत अंदाज़ में ऐसा जवाब देगा जिसका दुश्मन तसव्वुर भी नहीं कर सकता।

Read 10 times