Print this page

लेबनान के खिलाफ इज़राईली शासन के हमलों का सिलसिला जारी

Rate this item
(0 votes)
लेबनान के खिलाफ इज़राईली शासन के हमलों का सिलसिला जारी

इज़राइली शासन ने दक्षिणी लेबनान के खिलाफ अपनी आक्रामकता जारी रखते हुए दो वाहनों को ड्रोन हमले का निशाना बनाया।

 इज़राइली शासन ने दक्षिणी लेबनान में बिन्त जुबैल स्थित "हानीन" क्षेत्र में दो कारों को ड्रोन हमले से निशाना बनाया। इज़राइली सेना ने दावा किया है कि उसने हमले में हिज़्बुल्लाह के एक सदस्य को निशाना बनाया है। कुछ लेबनानी स्रोतों ने इस हमले में एक आम नागरिक के शहीद होने की सूचना दी है।

हाल ही में एक इज़राइली ड्रोन ने लेबनान और सीरिया की सीमा पर मसनाआ और जदीदा याबूस क्रॉसिंग के बीच एक वाहन को निशाना बनाया था, जिसके परिणामस्वरूप चार लोग शहीद हो गए थे।

हाल के हफ्तों में लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में इज़राइली शासन के हवाई और ड्रोन हमलों की कई घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं।

युद्धविराम की स्थापना के बाद से इज़राइली शासन ने हज़ारों बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है और दक्षिणी लेबनान के खिलाफ सैन्य आक्रमण के माध्यम से इस देश के सैकड़ों नागरिकों को शहीद या घायल किया है। दूसरी ओर, युद्धविराम के कार्यान्वयन की निगरानी करने वाली समिति ने इन हमलों को रोकने के लिए कोई व्यावहारिक कदम नहीं उठाया है।

Read 64 times