Print this page

भारत ने जब्त किए तीन तेल टैंकर, ईरान ने कहा, हमारा कोई संबंध नहीं

Rate this item
(0 votes)
भारत ने जब्त किए तीन तेल टैंकर, ईरान ने कहा, हमारा कोई संबंध नहीं

अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में तेल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने तीन संदिग्ध जहाजों को जब्त किया था। यह कार्रवाई 5-6 फरवरी को समुद्र और हवाई संसाधनों के समन्वित ऑपरेशन के तहत की गई। वहीं, अब ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने दावा किया है कि जब्त किए गए इन जहाजों का उससे कोई संबंध नहीं है।
तटरक्षक अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान ऐसे नेटवर्क को निशाना बनाकर चलाया गया था जो संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से सस्ते तेल की खेप लेकर समुद्र के बीच ट्रांसफर करता था, ताकि कस्टम शुल्क और समुद्री नियमों से बचा जा सके। तकनीकी निगरानी सिस्टम ने भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर संदिग्ध गतिविधियों का संकेत दिया, जिसके बाद कार्रवाई की गई। 

Read 106 times