Print this page

इजरायली सेना द्वारा दक्षिणी सीरिया मैं बेगुनाहों की गिरफ्तारी जारी

Rate this item
(0 votes)
इजरायली सेना द्वारा दक्षिणी सीरिया मैं बेगुनाहों की गिरफ्तारी जारी

 दक्षिण-पश्चिमी सीरिया के क़ुनेइत्रा प्रांत में इजरायली सेना द्वारा नागरिकों के घरों पर छापे मारने और बे गुनाहों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है

दक्षिण-पश्चिमी सीरिया के क़ुनेइत्रा प्रांत में स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि इजरायली सेना ने इस प्रांत के दक्षिणी उपनगरों में स्थित गाँव 'ऐन अल-ज़ैवान' में प्रवेश करके इलाके में एक चेक पोस्ट स्थापित कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली अधिकारियों ने गाँव में घुसकर सीरियाई नागरिकों के घरों पर छापे मारे और घरों की तलाशी भी ली और कई लोगों को गिरफ्तार किया।

खबरों में कहा गया है कि सीरिया में बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद से इजरायली सरकार ने विभिन्न बहानों के तहत इस देश पर सैकड़ों हवाई और ज़मीनी हमले किए हैं और सीरियाई नागरिकों को भी हिरासत में लिया जा रहा है।

यह बात भी उल्लेखनीय है कि नए सीरियाई नेतृत्व द्वारा अब तक इन इजरायली कार्रवाइयों के खिलाफ कोई व्यावहारिक कदम नहीं उठाया गया है।

Read 7 times