Print this page

ईरान नहीं बनाएगा परमाणु बम, कारण डर नहीं आयतुल्लाह खामेनेई का फतवा

Rate this item
(0 votes)
ईरान नहीं बनाएगा परमाणु बम, कारण डर नहीं आयतुल्लाह खामेनेई का फतवा

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव और ईरान पर अमेरिकी जायोनी दुश्मन के हमले की आशंकाओं के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पिजिश्कियान ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं कर रहा और यह किसी डर के कारण नहीं बल्कि सुप्रीम लीडर खामेनेई के फतवे की वजह से होगा। 
ईरान के राष्ट्रपति  मसऊद पिजिश्कियान ने कहा कि सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद अली खामनेई के परमाणु हथियारों पर जारी फतवे के चलते ईरान कभी न्यूक्लियर हथियार विकसित नहीं करेगा। 
ईरान की ओर से आया ये बयान साफ करता है कि वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह की लड़ाई में पड़ने के मूड में नहीं है। हालांकि अमेरिका की तैयारी को देखते हुए ईरान ने भी अपनी पूरी तैयारी की हुई है लेकिन उसने साफ किया है कि उस पर बनाया जा रहा दबाव फालतू है। 
अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता से पहले ईरानी राष्ट्रपति ने दोहराया कि आयतुल्लाह खामेनेई का स्पष्ट ऐलान है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।  ईरान के राष्ट्रपति  मसऊद पिजिश्कियान ने कहा कि उनका देश परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा, क्योंकि देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई पहले ही इस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। राष्ट्रपति मसऊद पिजिश्कियान ने कहा -‘जब हमारे सर्वोच्च नेता घोषणा करते हैं कि हम परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे, तो इसका मतलब है कि हम उन्हें नहीं बनाएंगे।  उन्होंने कहा कि समाज का धार्मिक नेता राजनीतिक नेताओं की तरह झूठ नहीं बोलता ।

Read 7 times