Print this page

सर्वोच्च नेता की शहादत पर हिंदुस्तान में अंतरधार्मिक जनता के शोक और एकजुटता की मिसाल कायम हुई

Rate this item
(0 votes)
सर्वोच्च नेता की शहादत पर हिंदुस्तान में अंतरधार्मिक जनता के शोक और एकजुटता की मिसाल कायम हुई

पवित्र शहर क़ुम में ईरानी जनता से एकजुटता व्यक्त करने के लिए आयोजित भारतीय शियो के सेवा शिविर का दौरा करते हुए भारत में इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लेमीन अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि हज़रत आयतुल्लाह अल-उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई की शहादत की ख़बर ने न केवल हिंदुस्तान बल्कि पूरी दुनिया को शोकाकुल कर दिया और हर मज़हब व मिल्लत (धर्म व संप्रदाय) के लोगों ने उनके शोक में आँसू बहाए।

सर्वोच्च नेता की शहादत पर हिंदुस्तान में अंतरधार्मिक जनता के शोक और एकजुटता की मिसाल कायम हुई: ड़ॉ हकीम इलाही

उन्होंने सेवा शिविर में बोलते हुए कहा कि जब सर्वोच्च नेता की शहादत की ख़बर हिंदुस्तान पहुँची तो दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में लोग सड़कों पर निकल आए और शोक व दुख का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों से लोग लगातार दिल्ली आते रहे और कार्यालय में शोक प्रकट करते रहे, जिनमें शिया, अहले-सुन्नत, हिंदू, ईसाई और अन्य धर्मों के लोग शामिल थे।

हुज्जतुल-इस्लाम हकीम इलाही ने बताया कि उन दिनों दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 1700 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जाती थी, जबकि सुबह से रात तक शोक सभाओं और भाषणों का सिलसिला जारी रहता था। उन्होंने कहा कि इन कुछ दिनों में दो सौ से अधिक भाषण दिए और कार्यालय के कुछ लोग 72 घंटे तक आराम किए बिना सेवाएँ देते रहे।

सर्वोच्च नेता की शहादत पर हिंदुस्तान में अंतरधार्मिक जनता के शोक और एकजुटता की मिसाल कायम हुई: ड़ॉ हकीम इलाही

उन्होंने पूरे हिंदुस्तान में आयोजित विशाल सभाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि एक शहर में सत्तर हज़ार लोगों ने सर्वोच्च नेता के शोक में भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या गैर-शिया भाइयों की थी, जबकि कई शहरों में तीस से पचास हज़ार तक लोगों ने सभाओं में भागीदारी की। उन्होंने लखनऊ के छोटे इमामबाड़े और बड़े इमामबाड़े में हुए भव्य कार्यक्रमों, जालालपुर में भीषण गर्मी के बावजूद चालीस से पचास हज़ार लोगों की उपस्थिति और जौनपुर व हैदराबाद समेत विभिन्न शहरों में जनता की महफिलों का विशेष उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि यह शोक केवल शियो तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी सर्वोच्च नेता की शहादत पर अश्कबार (आँसू बहाने वाले) थे। उन्होंने एक हिंदू व्यक्ति की भावनाओं का हवाला देते हुए कहा कि "हम आज इंसानियत की आवाज़ खो बैठे हैं, सर्वोच्च नेता इंसानियत की आवाज़ थे।"

सर्वोच्च नेता की शहादत पर हिंदुस्तान में अंतरधार्मिक जनता के शोक और एकजुटता की मिसाल कायम हुई: ड़ॉ हकीम इलाही

हुज्जतुल-इस्लाम हकीम इलाही ने कहा कि इस घटना ने हिंदुस्तानी जनता की इंसानियत-दोस्ती, वफ़ादारी और नैतिक महानता को दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी जनता ने धार्मिक विभाजन से ऊपर उठकर इंसानियत, न्याय और वफ़ादारी का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर शिया और सुन्नी के बीच की दूरियाँ भी कम होती दिखाई दीं और बहुत से अहले-सुन्नत विद्वानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शियाओं ने इज़्ज़त और वक़ार का रास्ता अपनाया है क्योंकि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने कभी अपमान स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी शोक के लिए आए जो पहले शियाओं के बारे में नकारात्मक सोच रखते थे, लेकिन इस अवसर पर उन्होंने स्वीकार किया कि शिया और सुन्नी एक ही उम्मत हैं।

उन्होंने इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता को सभी धर्मों और मज़हबों के बीच साझा प्रिय व्यक्तित्व करार देते हुए कहा कि वे किसी एक भूगोल तक सीमित नहीं थे, बल्कि पूरी इंसानियत की आवाज़ थे।

अंत में उन्होंने ईरान में मौजूद हिंदुस्तानी जनता और सेवा शिविर के आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ईरान और हिंदुस्तान के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को और मज़बूत करना हम सब की ज़िम्मेदारी है।

00:00
01:00
Download
 
Read 1 times