Print this page

मोमिनो और मुस्लमानों के लिए ईद ए ग़दीर ईमान की झलक है

Rate this item
(0 votes)
मोमिनो और मुस्लमानों के लिए ईद ए ग़दीर ईमान की झलक है

 हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन काज़िम सिद्दीक़ी ने उन्होंने ईदे ग़दीर के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि ईदे ग़दीर ईमान, प्रकाश, शक्ति और एकेश्वरवाद की झलक है।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन काज़िम सिद्दीक़ी ने उन्होंने ईदे ग़दीर के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि ईदे ग़दीर ईमान, प्रकाश, शक्ति और एकेश्वरवाद की झलक है।

उन्होंने ईद ए ग़दीर को सबसे बड़ी ईद बताया और कहा कि इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ग़दीर समस्त पैग़म्बरों के प्रयासों का परिणाम है और समस्त पैग़म्बरों की रिसालत का फल हज़रत अली अलैहिस्सलाम की विलायत है और अगर विलायत का प्रचार न किया जाये तो धर्म अर्थहीन और निर्जीव शरीर की भांति होकर जायेगा और धर्म के बाकी रहने की गैरेन्टी इमामों की विलायत है।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़ ए जुमा के अस्थाई इमाम ने अपने ख़ुत्बों में बल देकर कहा कि ईरानी शहीद फिलिस्तीनी जनता व लोगों की प्रेरणा के स्रोत हैं। फिलिस्तीन के शरणार्थी शिविर पर जायोनी शासन के पाश्विक हमलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि फिलिस्तीनी लोगों के साहसिक प्रतिरोध के प्रेरणास्रोत ईरानी शहीद हैं।

उन्होंने कहा कि जायोनी प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू अपने ही दलदल में धंसते जा रहा हैं, उन्हें पराजय मिली है और इसके बाद भी हम उनकी पराजय के साक्षी होंगे। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के षडयंत्रों के मुकाबले में एक पूर्वी ताकत का अस्तित्व में आना एक संतुलित नीति है।

Read 51 times