Print this page

हइफ़ा की पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री यानी तेल शोधक उद्योग को सिपाह के मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया

Rate this item
(0 votes)
हइफ़ा की पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री यानी तेल शोधक उद्योग को सिपाह के मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर सिपाहे पासदारान ने घोषणा की:  "अमेरिकी-ज़ायोनी दुश्मन द्वारा एक पेट्रोकेमिकल उद्योग पर किए गए हमले के जवाब में सोमवार सुबह हमने हइफ़ा में इसी तरह के उद्योगों को मिसाइल हमले का निशाना बनाया।"

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने घोषणा की:

"सर्वशक्तिमान ईश्वर से सहायता लेते हुए सिपाह के वायु एवं अंतरिक्ष बल के योद्धाओं ने अमेरिकी-ज़ायोनी दुश्मन द्वारा एक पेट्रोकेमिकल उद्योग पर किए गए हमले के जवाब में हाइफ़ा में इसी तरह के उद्योगों को मिसाइल हमले का निशाना बनाया।"

 सिपाह के जनसंपर्क विभाग का पूर्ण बयान इस प्रकार है:

 "सर्वशक्तिमान ईश्वर से सहायता लेते हुए, सेपाह के वायु एवं अंतरिक्ष बल के योद्धाओं ने, अमेरिकी-सियोनी दुश्मन द्वारा एक पेट्रोकेमिकल उद्योग पर किए गए हमले के जवाब में, कुछ ही क्षण पहले हाइफ़ा में इसी तरह के उद्योगों को मिसाइल हमले का निशाना बनाया।

 हम चेतावनी देते हैं: ज़ायोनी दुश्मन ने गैर-सैन्य लक्ष्यों और तेल उद्योगों को निशाना बनाकर एक खतरनाक खेल शुरू कर दिया है जिसका दायरा क्षेत्र के सभी ऊर्जा लक्ष्यों को शामिल कर लेगा और इसके परिणामों की जिम्मेदारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए इस मैदान की मुख्य आग लगाने वाले अमेरिका पर होगी।"

 सरदार मोहिबी: अतिग्रहित क्षेत्रों का आसमान ईरान की मिसाइलों की रेन्ज में है

 सिपाह के प्रवक्ता और उप जनसंपर्क प्रमुख सरदार हुसैन मोहिबी ने एक संदेश में घोषणा की:

"हमने बार-बार साबित कर दिया है कि कब्ज़े वाले क्षेत्रों और पूरे क्षेत्र का आसमान हमारी इच्छा के अधीन है और सेपाह के वायु एवं अंतरिक्ष बल की विनाशकारी मिसाइलों की गर्जना के कब्जे में है।"

 

 

Read 150 times