खातमुल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इज़राइल की आक्रामक कार्रवाइयाँ जारी रहीं तो उन्हें पहले से कहीं अधिक कठोर और शक्तिशाली जवाब दिया जाएगा।
ईरान के खातमुल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने जारी एक बयान में कहा कि अमेरिका और इज़राइल की लगातार आक्रामकता का जवाब और अधिक तीव्रता और ताकत के साथ दिया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि ईरान के सशस्त्र बल, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (पासदारान) और सेना शामिल हैं ने साबित कर दिया है कि वे रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताओं के मामले में अपनी उच्चतम तैयारी के स्तर पर हैं और अपने वादों पर तेजी से और अत्यधिक सटीकता के साथ अमल करते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि कब्जे वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण और संवेदनशील लक्ष्यों के खिलाफ ऑपरेशन के नए चरण में दुश्मन को भारी, लक्षित, समझदारी और कारगर चोटें पहुंचाई गई हैं। उन्होंने इन हमलों को ईरानी बलों की एक सफल सैन्य कार्रवाई बताया।
उन्होंने अमेरिका और इज़राइल को संबोधित करते हुए कहा कि शक्तिशाली और सम्मानित ईरान और क्षेत्र की प्रतिरोधी ताकतें हर प्रकार की परिस्थितियों और हर खतरे के सामने दृढ़ रहेंगी और ऐसे दुश्मनों के सामने कभी सिर नहीं झुकाएंगी जो पहले से ही युद्ध में हार का सामना कर रहा हैं।
ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने आगे चेतावनी दी कि अगर आक्रामकता और उकसाने का सिलसिला जारी रहा तो इसका जवाब पहले से कहीं अधिक तीव्रता और शक्ति के साथ दिया जाएगा।