Print this page

अमेरिका के साथ बातचीत का कोई सवाल नहीं

Rate this item
(0 votes)
अमेरिका के साथ बातचीत का कोई सवाल नहीं

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने ईरान अमेरिका के बीच किसी भी संभावित बातचीत से साफ़ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हमारी कोई बातचीत नहीं चल रही है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने ईरान अमेरिका के बीच किसी भी संभावित बातचीत से साफ़ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हमारी कोई बातचीत नहीं चल रही है।

उन्होंने कहा,हमारी वर्तमान वार्ताएँ केवल ओमान के साथ हो रही हैं और उनका केंद्र हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित समुद्री आवागमन सुनिश्चित करना है। हम प्रयास कर रहे हैं कि ओमान के सहयोग से जल्द से जल्द एक अस्थायी नौवहन मार्ग निर्धारित किया जाए, ताकि उसके आधार पर हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयाँ और नाकेबंदी जारी रखेगा, तब तक हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। हमारे अनुभव ने यह सिद्ध कर दिया है कि, दुश्मन को उसकी शरारतों और आक्रामक कार्रवाइयों से केवल शक्ति और सामर्थ्य ही रोक सकती है।

उन्हेने यह भी कहा,स्पष्ट साक्ष्य, जिनमें ज़ेलेंस्की का स्वयं का स्पष्ट बयान भी शामिल है, यह दर्शाते हैं कि यूक्रेन द्वारा ईरानी जहाज़ पर किया गया हमला जानबूझकर किया गया था।

हमने यूक्रेनी अधिकारियों के स्पष्टीकरण सुने हैं और अब हम यह देखना चाहते हैं कि वे व्यवहारिक रूप से भी अपने इस दावे को सिद्ध करें कि यह अपराध अनजाने में हुआ था। यूक्रेन को जवाबदेह ठहराने और उसे इस कृत्य पर पछताने के लिए ईरान आवश्यक हर कदम उठाएगा।

Read 1 times