यमनी मीडिया ने शबवा क्षेत्र में सऊदी अरब से जुड़े बलों के ठिकानों पर अंसारुल्लाह के एक और ड्रोन और मिसाइल हमले की खबर दी है।
यमन में सऊदी समर्थित सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अंसारुल्लाह आंदोलन से जुड़े यमनी सशस्त्र बलों द्वारा अल-मुखा क्षेत्र में किए गए सफल अभियान में कम से कम 7 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हुए हैं।
यमनी सशस्त्र बलों ने अपने नए अभियान के तहत सऊदी गठबंधन से जुड़े बलों के जमावड़े के केंद्रों, महत्वपूर्ण हथियारों के भंडार और संचालन कक्षों को निशाना बनाया।
अल-मसीरा टीवी के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि यमनी सशस्त्र बलों ने रविवार रात अल-मुखा क्षेत्र में सऊदी गठबंधन के बलों के जमावड़े और हथियारों के गोदामों के खिलाफ अपने लक्षित अभियानों को फिर से शुरू किया।