Print this page

इज़रायल को अपने बेलगाम हमले रोकने और कानून का पालन करने की ज़रूरत हैं।तुर्की

Rate this item
(0 votes)
इज़रायल को अपने बेलगाम हमले रोकने और कानून का पालन करने की ज़रूरत हैं।तुर्की

अल जज़ीरा के हवाले से बताया कि तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि सीरिया के इदलिब स्थित अबू अल-जुहूर एयरबेस पर इजरायली हवाई हमलों से पहले और हमलों के दौरान वहां कोई तुर्की सैन्य प्रतिनिधिमंडल मौजूद नहीं था।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा,इजरायल को अपने बेलगाम हमले बंद करने चाहिए और सीरिया तथा क्षेत्र में शांति व स्थिरता कायम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना चाहिए।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने सीरिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि तुर्की सीरिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा तथा स्थिर और सुरक्षित वातावरण स्थापित करने के प्रयासों और सहयोग को दृढ़ता से जारी रखेगा।

बयान के एक अन्य हिस्से में कहा गया कि अंकारा सीरिया की सैन्य क्षमताओं और बुनियादी ढांचे को विकसित करने के प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा।

इजरायली शासन ने मंगलवार तड़के उत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू अल-जुहूर एयरपोर्ट को निशाना बनाकर हमला किया था।

इजरायली शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने 24 घंटे बाद इस हवाई हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की और दावा किया कि यह हमला तुर्की को इस एयरपोर्ट पर सैन्य उपकरण स्थापित करने से रोकने के लिए किया गया था।

Read 7 times