Print this page

अबू उबैदा की पश्चिमी तट के फ़िलिस्तीनियों से इज़रायल के ख़िलाफ़ उठ खड़े होने की अपील

Rate this item
(0 votes)
अबू उबैदा की पश्चिमी तट के फ़िलिस्तीनियों से इज़रायल के ख़िलाफ़ उठ खड़े होने की अपील

हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड्स के प्रवक्ता अबू उबैदा ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी बयान में फ़तही ख़ाज़िम की शहादत पर फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फ़तही ख़ाज़िम इज़रायली सैनिकों की गोलीबारी में शहीद हुए।

अबू उबैदा ने कहा कि शहीद फ़तही ख़ाज़िम की रूह उनके साथियों अबू शनब, अत्तार, अबू शमाला, बरहूमा और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अन्य शहीदों से जा मिली है।

उन्होंने कहा कि मस्जिद ए अलअक्सा को आग लगाए जाने की बरसी और इज़रायली सरकार के बढ़ते अपराधों के बीच, पश्चिमी तट और बैतुल मुक़द्दस में मौजूद सभी फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं को मस्जिद ए अलअक्सा, अपनी भूमि और सम्मान की रक्षा करनी चाहिए।

अबू उबैदा ने फ़िलिस्तीनियों से इज़रायली कार्रवाइयों का जवाब देने और शहीदों के ख़ून का बदला लेने की भी अपील की हैं।

फ़तही ख़ाज़िम शहीद फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं राद ख़ाज़िम और अब्दुर्रहमान ख़ाज़िम के पिता थे। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह जनीन शहर के मध्य स्थित उनके घर पर इज़रायली सेना की छापेमारी के दौरान उनकी मौत हुई।

Read 5 times