Print this page

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हक़ीकी: कोहस्तक में निर्दोषों का खून, मानवाधिकार के दावेदारों की बदनामी का दस्तावेज़ है

Rate this item
(0 votes)
हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हक़ीकी: कोहस्तक में निर्दोषों का खून, मानवाधिकार के दावेदारों की बदनामी का दस्तावेज़ है

हर्मज़गान प्रांत के इस्लामी मदरसा बोर्ड के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन हक़ीकी ने एक बयान जारी कर हर्मज़गान प्रांत के सीरीक क्षेत्र में आज तड़के अमेरिकी अपराधियों द्वारा रिहायशी इलाकों और एक शादी समारोह पर किए गए हवाई हमले की कड़ी निंदा की हैं

बयान का पाठ इस प्रकार है:

«وَ مَن قُتِلَ مَظْلُومًا فَقَدْ جَعَلْنَا لِوَلِیِّهِ سُلْطَانًا فَلَا یُسْرِف فِّی الْقَتْلِ إِنَّهُ کَانَ مَنصُورًا. (اسراء آیه۳۳)
(सूरह अल-इसरा, आयत 33)

कोहस्तक, सीरीक क्षेत्र के निहत्थे लोगों के शादी समारोह को निशाना बनाकर अमेरिकी आतंकवादी सेना द्वारा किया गया भयावह अपराध एक बार फिर वैश्विक साम्राज्यवाद के कुरूप और मानवता-विरोधी चेहरे को उजागर करता है।

यह कोई सैन्य गलती नहीं, बल्कि उस दुश्मन की बेबसी का स्पष्ट प्रमाण है, जो इस धरती के मासूम चार वर्षीय बच्चों को भी सहन नहीं कर पा रहा और एक परिवार की खुशी के माहौल को खून के मैदान में बदल देता है।

इस दुखद घटना में हमारे कई हमवतन नागरिकों की शहादत ने हर्मज़गान के तमाम ईमानदार लोगों के दिलों को आहत कर दिया और दुनिया के सामने यह साबित कर दिया कि पश्चिम के कथित मानवाधिकार महज़ एक मृगतृष्णा हैं। वास्तविकता में यह एक ऐसा युद्ध तंत्र है, जो अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए निर्दोषों का खून बहाने से भी नहीं हिचकता।

नहजुल बलाग़ा की मूल्यवान शिक्षाओं और अहले-बैत (अ.स.) की सीरत में हमेशा मज़लूमों की रक्षा और अत्याचारियों के मुकाबले डटे रहने पर ज़ोर दिया गया है। आज जब दुश्मन अपनी मिसाइलों से हमारे रिहायशी घरों और लोगों की खुशियों की महफ़िलों को निशाना बना रहा है, तो हौज़ा के लोगों के रूप में हमारी ज़िम्मेदारी है कि इन शिक्षाओं को ‘जिहाद-ए-तबईन’ के रूप में सामने लाएं और अंतिम सांस तक जनता के साथ खड़े रहें।

इन शहीद बच्चों की मज़लूमियत ईरानी राष्ट्र की साम्राज्यवाद के मुकाबले सत्यता और अधिकार का प्रमाण है। इस अपराध पर दुनिया भर में मानवाधिकारों का दावा करने वालों की खामोशी अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माथे पर हमेशा के लिए एक शर्मनाक दाग़ बनकर रहेगी।

इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के दूरदर्शी बयानों में हमेशा दुश्मन की साजिशों के प्रति सतर्कता और प्रतिरोध की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया है। कायर दुश्मन, जो युद्ध के मैदान में हमारे देश के बहादुर योद्धाओं का सामना करने में सक्षम नहीं है, अब अपने हमलों का निशाना आम नागरिकों को बना रहा है।

लेकिन वह यह भूल गया है कि इन शहीद बच्चों के खून की हर बूंद इस रणनीतिक प्रांत में प्रतिरोध के मजबूत वृक्ष को सींचेगी और सीरीक के तटीय लोगों के संकल्प को देश की रक्षा और अपने अधिकारों के लिए और मजबूत करेगी।

हर्मज़गान प्रांत का इस्लामी मदरसा बोर्ड शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है, इस दुखद घटना में शहीद हुए अपने प्रिय हमवतनों के लिए शोक प्रकट करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। बोर्ड इस अमानवीय अपराध की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संबंधित अधिकारियों से इसके प्रभावी ढंग से उठाए जाने की मांग करता है और अंतिम विजय तक प्रतिरोध के मार्ग को जारी रखने पर ज़ोर देता है।

Read 8 times