Print this page

दबाव और ज़बरदस्ती के जरिए अपने हित मनवाने का दौर खत्म हो चुका हैं

Rate this item
(0 votes)
दबाव और ज़बरदस्ती के जरिए अपने हित मनवाने का दौर खत्म हो चुका हैं

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने कहा है कि एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था का दौर खत्म हो चुका है, जिसमें एक पक्ष ताकत और दबाव के जरिए अपने हित दूसरों पर थोपता था।

 ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने कहा कि वह एकध्रुवीय व्यवस्था, जिसमें एक पक्ष शक्ति और ज़बरदस्ती के माध्यम से अपने हित मनवाता था अब समाप्त हो चुकी है।

मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के राजनीतिक हितों के लिए दुरुपयोग को वीटो के माध्यम से खारिज कर दिया और एक बार फिर कानून के शासन को मज़बूत किया।

उन्होंने आगे कहा कि हमें बहुपक्षीय व्यवस्था का बचाव करना चाहिए, क्योंकि एकतरफा रवैया किसी के भी हित में नहीं है।

क़ालिबाफ़ ने ज़ोर देकर कहा कि वह एकध्रुवीय व्यवस्था, जिसमें एक पक्ष अपनी ताकत और दबाव के जरिए अपने हित मनवाता था, अब अपने अंत तक पहुंच चुकी है।

Read 1 times