Print this page

सऊदी अरब में बढ़ते हमलों के बीच अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया

Rate this item
(0 votes)
सऊदी अरब में बढ़ते हमलों के बीच अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया

अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने दूतावास के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब लगातार हमलों का सामना कर रहा है।

अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने दूतावास के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब लगातार हमलों का सामना कर रहा है।

एक अनुसार समाचार एजेंसी एएफपी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि, सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वहां से रवाना होने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जॉर्डन, क़तर और बहरीन में तैनात अमेरिकी राजनयिक कर्मचारियों के परिवारों को भी देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि एक तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाने वाले ड्रोन को रोकने के दौरान उसके मलबे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा,हमले की कोशिश के परिणामस्वरूप दो लोगों, एक फिलिपीनी और एक नेपाली नागरिक, की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। ड्रोन ने संयुक्त अरब अमीरात की सीमा के पास स्थित शैबा तेल क्षेत्र (Shaybah Oil Field) को निशाना बनाया था। हालांकि, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि ड्रोन किसने भेजा था।

इससे पहले बुधवार को ही सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा था कि उसने देश की ओर बढ़ रहे छह ड्रोन को रोक लिया है। इनमें पूर्वी प्रांत और मदीना क्षेत्र की ओर आने वाले ड्रोन भी शामिल थे। गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सऊदी अरब की ओर भेजे गए चार ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया गया है।”

बाद में उन्होंने पूर्वी प्रांत और मदीना क्षेत्र में कुछ और ड्रोन को रोके जाने की जानकारी दी। हूतियों ने सऊदी अरब को निशाना बनाने से इनकार किया है। उनके सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि उनके बलों ने सऊदी अरब के भीतरी इलाकों में “काफी अंदर तक” कोई कार्रवाई नहीं की है।

हूतियों के साथ संघर्ष तेज होने के कारण इस महीने सऊदी अरब को बार-बार हमलों का सामना करना पड़ा है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती समूह पर आरोप लगाया है कि उसने अक्टूबर के दौरान रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 20 बार निशाना बनाया। इसके अलावा, परिवहन केंद्रों और तेल प्रतिष्ठानों पर भी हमले किए गए।

रियाज में आयोजित एक ब्रीफिंग के दौरान तुर्की अल-मलिकी ने कहा,हूतियों को नागरिकों और नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाली सभी आतंकवादी गतिविधियां तुरंत बंद कर देनी चाहिए। इनमें हवाई अड्डे, बंदरगाह, तेल प्रतिष्ठान और बुनियादी ढांचा भी शामिल हैं।

Read 6 times