Print this page

बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ फ्रांस में बड़ा विरोध प्रदर्शन

Rate this item
(0 votes)
बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ फ्रांस में बड़ा विरोध प्रदर्शन

फ्रांस के शहर लियोन में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत में वृद्धि के ख़िलाफ़ जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राईल के झंडों को पैरों तले रौंदा और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

फ्रांस के शहर लियोन में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत में वृद्धि के ख़िलाफ़ जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राईल के झंडों को पैरों तले रौंदा और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इस्राईल विरोधी नारे भी लगाए। यूरोप के कई देशों में जारी इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान कुछ शहरों में पुलिस के साथ झड़पें हुईं सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुँचाया गया और प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार भी किया गया।

समाचार पत्र द जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, शनिवार को फ्रांस के शहर लियोन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान जब मार्च जीन मसेह चौक पहुँचा, तो प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। स्थानीय मीडिया संस्थान लियोन मैग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के कुछ समूहों ने एक ट्राम स्टेशन को नुकसान पहुँचाया, पुलिसकर्मियों पर वस्तुएँ फेंकीं और अधिकारियों की ओर आतिशबाजी के सामान चलाए। इसके जवाब में पुलिस ने आँसू गैस का इस्तेमाल किया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इन झड़पों के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ते रहे। आयोजकों ने इस प्रदर्शन में 20 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि तीन लोग सार्वजनिक परिवहन स्टेशन की छत पर चढ़कर अमेरिका और इस्राईल के झंडों को पैरों तले रौंदते हैं और फिर उनमें आग लगा देते हैं। इस दौरान वहाँ मौजूद लोग उनका उत्साह बढ़ाते हुए “इस्राईल हत्यारा है” के नारे लगाते सुनाई देते हैं।

यह घटनाएँ ऐसे समय में हुईं, जब बढ़ती महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं में अधिक निवेश की माँग को लेकर शनिवार को जर्मनी, फ्रांस और इटली समेत यूरोप के कई देशों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए।

कुछ स्थानों पर ये प्रदर्शन हिंसा और सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में बदल गए। शनिवार को पूरे जर्मनी में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। ये प्रदर्शन ‘जेनरेशन जेड टेक्स रिस्पॉन्सिबिलिटी’ नामक आंदोलन की पहल पर 30 से अधिक शहरों में आयोजित किए गए।

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश बढ़ाने, जीवन-यापन की लागत कम करने के लिए कदम उठाने और अनिवार्य सैन्य सेवा लागू करने की योजनाओं को रोकने की माँग की हैं।

Read 10 times