Print this page

सऊदी अरब की यमन में सैन्य कार्रवाई, तेल सुविधाओं और क्षेत्रों पर बमबारी

Rate this item
(0 votes)
सऊदी अरब की यमन में सैन्य कार्रवाई, तेल सुविधाओं और क्षेत्रों पर बमबारी

यमनी मीडिया ने सऊदी अरब के हवाई हमलों की ख़बर दी है जो हुदैदा प्रांत के बाजिल क्षेत्र में यमन तेल कंपनी की सुविधाओं और रास ईसा बंदरगाह के घाट पर किए गए जिनके परिणामस्वरूप सात लोग घायल हुए।

यमनी मीडिया ने सऊदी अरब के हवाई हमलों की ख़बर दी है जो हुदैदा प्रांत के बाजिल क्षेत्र में यमन तेल कंपनी की सुविधाओं और रास ईसा बंदरगाह के घाट पर किए गए जिनके परिणामस्वरूप सात लोग घायल हुए।

इनमें से एक हमले में, जो रविवार रात किया गया, हुदैदा प्रांत के बाजिल क्षेत्र में यमन तेल कंपनी की सुविधाओं को निशाना बनाया गया जिसके दौरान तीन लोग घायल हुए।इसके अलावा हुदैदा में रास ईसा बंदरगाह के घाट पर हवाई हमलों में चार लोग घायल हुए हैं।

अल-मसीरा नेटवर्क ने भी सऊदी गठबंधन के उस हमले की ख़बर दी जो हुदैदा में रास ईसा व्यापारिक बंदरगाह के घाट पर खड़े नागरिकों के ट्रकों पर किया गया। 

यमनी मीडिया ने रविवार रात रिपोर्ट दी कि सऊदी लड़ाकू विमानों ने हुदैदा प्रांत, सआदा शहर के दक्षिण-पूर्व और यमन की राजधानी सना के उत्तर में स्थित क्षेत्रों को निशाना बनाया।इसके अलावा सऊदी लड़ाकू विमानों ने सआदा शहर के दक्षिण-पूर्व में संचार नेटवर्क पर बमबारी की।

यह हमले उसके कुछ घंटों बाद हुए जब यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल "याह्या सरी" ने घोषणा की कि सऊदी लड़ाकू विमानों और मिसाइलों ने पिछले 24 घंटों में उस देश पर 75 हमले किए।

उन्होंने घोषणा की कि यमन के विरुद्ध तनाव बढ़ने की शुरुआत से अब तक सऊदी के हवाई और मिसाइल हमलों की कुल संख्या 3,830 हो चुकी है

Read 2 times