Print this page

ईरान को परमाणु हमले की अप्रत्यक्ष धमकी अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए ख़तरा

Rate this item
(0 votes)
ईरान को परमाणु हमले की अप्रत्यक्ष धमकी अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए ख़तरा

 ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बक़ाई ने कहा,ईरान के विरुद्ध परमाणु हथियार के उपयोग के बारे में अप्रत्यक्ष धमकी, सभी देशों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए धमकी है यह धमकियाँ ईरान के रक्षा संकल्प को और दृढ़ करती हैं।

 ईरान के विदेश मंत्रालय इस्माईल बक़ाई ने सोमवार को यूरोपीय देशों में यहूदी-विरोधी कार्रवाइयों के लिए ईरान पर आरोप लगाने के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में कहा, यहूदी-विरोध का आरोप ईरान और ईरानियों पर नहीं चिपकता, वह एक रूढ़िगत आरोप को बार-बार दोहराते हैं और दुर्भाग्य से जनसंचार माध्यम भी उसे बढ़ावा देते हैं; जबकि आँकड़े दर्शाते हैं कि यहूदियों के साथ सबसे दयालु लोग ईरानी रहे हैं, पूरे ईरान में आराधनालयों और यहूदी बुज़ुर्गों के मक़बरों की संख्या देखिए; क्या यहूदी पवित्र स्थलों पर कोई हमला हुआ; यदि कोई मामला हुआ भी तो उस पर कार्रवाई की गई है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ज़ोर देकर कहा,हमें यूरोप से पूछना चाहिए कि उन्होंने कैसा व्यवहार किया कि उन देशों में यहूदी स्थल सुरक्षित नहीं हैं; इनमें से कुछ स्वयं यहूदियों से जुड़े हुए हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका और ज़ायोनी शासन के अपराधों के प्रलेखन के बारे में कहा, निश्चित रूप से व्यवहार में हमने देखा है कि दुनिया केवल बातों तक सीमित है और संयुक्त राष्ट्र इस मामले में चुप है।

बक़ाई ने क्षेत्र के देशों के बीच क्षतिग्रस्त हुए विश्वास के बारे में भी कहा, ईरान ने यह विश्वसनीयता क्षतिग्रस्त नहीं की है और वह क्षेत्र के देशों की धरती के उपयोग के विरुद्ध अपने लोगों के लिए चुप नहीं रह सकता; विश्वास के लिए दोतरफ़ा गतिविधि और कार्रवाई की आवश्यकता है।

ईरान ने कई बार घोषित किया है कि क्षेत्र के किसी भी देश के साथ उसकी दुश्मनी नहीं है और साथ ही ईरान की उचित अपेक्षा यह है कि क्षेत्र के देशों की धरती का उपयोग उनके महान पड़ोसी देश के विरुद्ध न किया जाए

Read 4 times