Print this page

अमेरिका और इस्राईल के सैन्य ठिकानों के आसपास के बांध-बंदरगाह वैध निशाने होंगे

Rate this item
(0 votes)
अमेरिका और इस्राईल के सैन्य ठिकानों के आसपास के बांध-बंदरगाह वैध निशाने होंगे

 ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने अमेरिकी अख़बार द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस रिपोर्ट में ईरान के जल संबंधी बुनियादी ढांचे पर हमलों को सही ठहराने की कोशिश की गई है। इसके जवाब में क़ालिबाफ़ ने कहा कि अमेरिका और इस्राईल के तर्क को उन्हीं पर लागू किया जाएगा और उनके सैन्य ठिकानों के नज़दीक मौजूद महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी उसी श्रेणी में रखा जाएगा।

क़ालिबाफ़ ने अपने बयान में कहा,नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों के अगले दौर की तैयारी के तहत उनके विशेषज्ञों ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा है कि ईरान के मिसाइल ठिकानों के पास स्थित बांधों का दोहरा उपयोग होता है। ठीक है!

ईरानी संसद के अध्यक्ष ने इसके बाद जवाबी कार्रवाई के लिए एक नया नियम घोषित करते हुए कहा,नया नियम किसी भी अमेरिकी या इस्राईली सैन्य अड्डे के पास स्थित कोई भी बांध, बंदरगाह या बिजली उत्पादन केंद्र दोहरे उपयोग वाला माना जाएगा। हम बस आपके तर्क को उसी तरह आप पर लागू कर रहे हैं, बिना किसी बदलाव के।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ईरानी टेलीविजन ने खुलासा किया था कि ईरान की ख़ुर्रमशहर मिसाइल की मारक क्षमता को उसके मौजूदा 2,000 किलोमीटर के दायरे से कई गुना तक बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिसाइल के वारहेड का वजन कम करके इसकी मारक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इससे ईरान को यूरोप में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की क्षमता मिल सकती है।

Read 11 times