Print this page

आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी (र) की तशई ए जनाज़ा और सुपुर्द ए ख़ाक की घोषणा

Rate this item
(0 votes)
आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी (र) की तशई ए जनाज़ा और सुपुर्द ए ख़ाक की घोषणा

आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी (र) के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा बुधवार, 27 आबान को क़ुम में निकाली जाएगी।

 आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी (र) के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा बुधवार, 27 आबान को सुबह 9 बजे मस्जिद-ए-फ़ातिमिया, 19 दी मार्ग (बाजक), से शुरू होकर हज़रत फ़ातिमा मासूमा (स) के पवित्र हरम तक जाएगी।

अंतिम विदाई कुम मे और दफन महशद मे

क़ुम के उप-गवर्नर (राजनीतिक एवं सुरक्षा मामलों) के अनुसार, क़ुम में अंतिम विदाई और नमाज़े नमाज़ के बाद इस मरजा-ए-तक़लीद के पार्थिव शरीर को मशहद-ए-मुक़द्दस ले जाया जाएगा। वहाँ गुरुवार को नमाज़े जनाज़ा और अंतिम विदाई के बाद उन्हें हरम इमाम रज़ा (अ.) के निकट सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

आज मंगलवार, 26 आबान को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक सफ़ाइया मार्ग पर स्थित उनके कार्यालय में अहलेबैत (अ.) के ज़िक्र, तवस्सुल के साथ आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी (र) को अंतिम विदाई देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी ने हौज़ा-ए-इल्मिया में सात दशकों तक शैक्षणिक एवं धार्मिक सेवाएँ अंजाम दीं, बड़ी संख्या में शिष्यों को प्रशिक्षित किया और अहलेबैत (अ) की विशुद्ध शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार एवं स्पष्टीकरण किया। इसके बाद 26 आबान 1405 हिजरी शम्सी, 17 नवम्बर 2026 ई  की सुबह उन्होंने इस नश्वर संसार को अलविदा कहा और अपने पालनहार के सान्निध्य में चले गए।

Read 12 times