Print this page

आयतुल्लाह वहीद खुरासानी का निधन इतिहास की एक बड़ी और दु:खद घटना है

Rate this item
(0 votes)
आयतुल्लाह वहीद खुरासानी का निधन इतिहास की एक बड़ी और दु:खद घटना है

आयतुल्लाहिल उज़्मा जवादी आमोली ने आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी (रह.) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे इतिहास की एक बड़ी क्षति और दु:खद घटना बताया है।

आयतुल्लाहिल उज़्मा जवादी आमोली ने आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी (रह.) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे इतिहास की एक बड़ी क्षति और दु:खद घटना बताया है।अपने शोक संदेश में आयतुल्लाह जवादी आमोली ने कहा।

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

महान मरजा-ए-तक़लीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी रहमतुल्लाह अलैह का निधन एक बहुत बड़ी क्षति और इतिहास की एक दर्दनाक घटना है।

इस महान दुख के अवसर पर मैं हज़रत वली-ए-अस्र इमाम ज़माना अ.ज. इस्लामी जगत के समस्त मराज ए किराम, धार्मिक शिक्षण संस्थानों हौज़ात-ए-इल्मिया इस्लामी एवं विलाई उम्मत और विशेष रूप से इस महान मरजा के उन सुपुत्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जो स्वयं फिक़्ह और इज्तेहाद के प्रतिष्ठित शिक्षक हैं।

मैं बारगाह-ए-इलाही में दुआ करता हूं कि अल्लाह तआला मरहूम फक़ीह के दर्जात बुलंद फरमाए और उनके सम्मानित परिवार को सब्र-ए-जमील अता करे।

आयतुल्लाहिल उज़्मा जवादी आमोली

18 नवंबर 2026

Read 2 times