Print this page

भारत में गर्मी से मरने वालों की संख्या 500 तक पहुंची

Rate this item
(0 votes)
भारत में गर्मी से मरने वालों की संख्या 500 तक पहुंची

भारत में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 500 तक पहुंच गई है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गर्मी से अब तक 445 लोग मर चुके हैं। तेलंगाना में लू से 199 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्‍य में अधिकतम तापमान 46 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर आन्‍ध्रप्रदेश में लू से अब तक 246 लोगों की मौत हो चुकी है। तटीय क्षेत्र के अनेक क़स्‍बों और शहरों में पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा। राज्‍य का अधिकतम तापमान 47 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

Read 1305 times