Print this page

मुंबई में भारी बारिश, आम ज़िन्दगी ठप्प

Rate this item
(0 votes)
मुंबई में भारी बारिश, आम ज़िन्दगी ठप्प

मुंबई और आसपास के इलाक़ों में भारी बारिश से आम जनजीवन ठप्प होकर रह गया है। अगले 48 घंटे में मुंबई में भारी बारिश का अनुमान है।

भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेन रद्द होने और सड़कों पर जाम के चलते लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल चलकर जाना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुयीं और वहीं सड़कों से ऑटोरिक्शॉ नदारद थे।

मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के आसपास स्थित दादर, परेल, भायखला, मझगांव, माहिम, सांताक्रूज, जुहू, विले पर्ले, वर्ली, सायन, चूनाभट्टी, अंधेरी, कुर्ला, बोरीवली, दहिसर, जोगेश्वरी और अन्य इलाकों में जलभराव देखा गया, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

मुंबई और उसके उपनगरों में कल रात भर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप है। भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनों की सेवाएं रद्द हो गयीं, जिससे हजारों मुसाफिर फंस गए। बारिश से हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है,  8 उड़ानें रद्द की गई हैं और नौ उड़ानों का मार्ग बदला गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस स्थिति की समीक्षा के लिए मुंबई म्यूनिसपल के कंट्रोल रूम पहुंचे।

 

Read 1080 times