इस्राईली सेना को संकट का सामना, सेना छोड़कर भागने वालों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि

Rate this item
(0 votes)
इस्राईली सेना को संकट का सामना, सेना छोड़कर भागने वालों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि

ज़ायोनी सेना से वरिष्ठ अधिकारियों का पलायन इस्राईली सेना के सबसे बड़े संकट में परिवर्तित हो गया है।

"इस्राईल डिफ़ेंस" नामक वेबसाइट के प्रधान संपादक उमेर रबाबूत ने इस्राईली सेना से बड़े बड़े सैन्य अधिकारियों के फ़रार होने और साधारण जीवन की ओर लौटने को ज़ायोनी सेना के इतिहास का सबसे बड़ा संकट बताया है और कहा है कि इस संकट के आरंभिक लक्षण वर्ष 2006 में लेबनान के विरुद्ध लड़ाई में प्रतिरोध के मुक़ाबले में इस्राईल की पराजय के बाद से ही सामने आने लगे थे। उन्होंने कहा कि इस समय इस्राईली सेना के अधिकतर बड़े व अहम पद ख़ाली पड़े हुए हैं और सुरक्षा संस्थाएं इस संकट को मीडिया से छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

 

इससे पहले इस्राईली समाचारपत्र हाआरेत्ज़ ने भी सेना से सैनिकों के निकल भागने की प्रक्रिया को अभूतपूर्व बताते हुए लिखा था कि इस्राईली सैनिक, अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा के लिए भी तैयार नहीं हैं। भविष्य की ओर से इस्राईली सैनिकों की निराशा, राजनेताओं के झूठे वादे और फ़िलिस्तीन व लेबनान में प्रतिरोधकर्ता गुटों से मिलने वाली निरंतर पराजय, ज़ायोनी सैनिकों का मनोबल गिरने और सेना से उनके भागने के मुख्य कारणों में से हैं। मजबूरी के कारण सेना में काम करने वाले अधिकांश इस्राईली सैनिक, ज़ायोनी अधिकारियों की युद्ध प्रेमी नीतियों से अप्रसन्न हैं और मौक़ा मिलते ही सेना से निकल भागने का प्रयास करते हैं।  

 

Read 1210 times