करबला, श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास, दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम और जमाअत की नमाज़

Rate this item
(0 votes)
करबला, श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास, दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम और जमाअत की नमाज़

 

 

दुनिया के 60 देशों से दसियों लाख की संख्या में पवित्र नगर कर्बला पहुंच कर श्रद्धालुओं ने सोमवार को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मनाया।

कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम का कार्यक्रम कई दिन पहले शुरु हो जाता है। रविवार को भी दसियों लाख की संख्या में श्रद्धालुओं ने कर्बला पहुंच कर पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में भंग डालने की षड्यंत्रकारियों की योजना के बावजूद, दसियों हज़ार की संख्या में सुरक्षा बल की कोशिश से शांतिपूर्ण माहौल क़ाएम रहा।

 

इस अवसर पर इराक़ी राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम ने शहीदों के सरदार इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में पैदल चल कर भाग लेने वाले श्रद्धालुओं और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने वाले सशस्त्र बल की कोशिशों की सराहना की। चेहलुम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए 30000 सुरक्षा बल तैनात थे। इराक़ी सुरक्षा बल ने देश में दाइश के आतंकियों से संघर्ष के दौरान चेहलुम के शांतिपूर्ण आयोजन से अपने दायित्व को अच्छी तरह अंजाम देने की क्षमता साबित कर दी।

रविवार को पवित्र नगर नजफ़ से कर्बला के बीच लगभग 80 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दसियों लाख श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दोपहर की नमाज़ पढ़ी। यह इतिहास में संयुक्त रूप से नमाज़ पढ़ने की सबसे बड़ी घटना है।  

 

 

Read 1142 times