विश्व क़ुद्स दिवस पर दिल्ली में ऐतिहासिक रैली, हज़ारों की संख्या में शामिल हुए लोग

Rate this item
(0 votes)
विश्व क़ुद्स दिवस पर दिल्ली में ऐतिहासिक रैली, हज़ारों की संख्या में शामिल हुए लोग

भारत की राजधानी दिल्ली शुक्रवार को इस्राईल मुर्दाबाद, अमरीका मुर्दाबाद और आले सऊदी मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठी।

प्राप्त समाचारों के अनुसार भारत में शिया मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था मजिलसे ओलमाए हिन्द के आह्वान पर फ़िलिस्तीन की अत्याचारपूर्ण जनता के समर्थन में आयोजित रैली में शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर हज़ारों लोगों ने पहुंच कर इस्राईल के प्रति अपने विरोध को दर्ज कराया।

पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को ईरान की इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी की पहल पर शुरू किए गए विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर इस साल मजलिसे ओलमाए हिन्द के आह्वान पर पूरे भारत के लगभग 100 से अधिक शहरों में विश्व क़ुद्स दिवस मानाया गया।

दिल्ली से शमशाद काज़मी की रिपोर्ट : भारत की राजधानी दिल्ली में विश्व क़ुद्स दिवस के मौक़े पर ज़ोरदार प्रदर्शन, दिल्ली से शमशाद काज़मी की रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में जुमे की नमाज़ के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में जमकर इस्राईल, अमरीका और आले सऊद के ख़िलाफ़ नारे लगाए गए साथ ही इस्राईल और अमरीका के राष्ट्रीय ध्वज को भी जलाया गया। प्रदर्शनकारी फ़िलिस्तीनी जनता के लिए इंसाफ़ की मांग कर रहे थे।    

 

 

Read 1184 times