अमरीकी ड्रोन हमलों से आम नागरिकों को भारी नुक़सान

Rate this item
(0 votes)

अमरीकी ड्रोन हमलों से आम नागरिकों को भारी नुक़सानपाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने आतंकवाद से लड़ाई के बहाने देश के क़बायली क्षेत्रों में किये जा रहे अमरीकी ड्रोन हमलों को प्रतिकूल बताया है। अमरीकी ड्रोन हमलों में बड़ी संख्या में मारे जा रहे आम नागरिकों की ओर संकेत करते हुए ज़रदारी ने कहा कि दोनों देशों को क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों के विरुद्ध अभियान में कोई और मार्ग चुनना होगा।

अमरीकी सीनेट सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भेंट में ज़रदारी ने यह भी उल्लेख किया कि इन हमलों से आम लोगों को भारी क्षति पहुंच रही है। ज़रदारी ने आतंकवादियों द्वारा पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बलों पर किये जा रहे हमलों पर भी चिंता जताई।

Read 1860 times