इराक युद्ध में १ लाख ९० हज़ार मरे

Rate this item
(0 votes)

इराक युद्ध में १ लाख ९० हज़ार मरेइराक युद्ध में कुल मिलाकर एक लाख नब्बे हज़ार लोग मारे गए और युद्ध पर अमरीका के बाईस सौ अरब डॉलर खर्च हुए।

ये आंकड़े अमरीका के ब्राउन विश्व विद्यालय के एक अध्ययन में सामने आए हैं।

इस अनुसंधान में अर्थ शास्त्रियों १५ युनिवर्सिटियों के प्रोफेसरों , वकीलों और अन्य क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया।

रिपोर्ट के अनुसार आरंभ में जॉर्ज बुश सरकार ने इराक युद्ध पर खर्च का अनुमान 50 से 60 अरब डॉलर लगाया था लेकिन अंतिम आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं। रिपोर्ट के अनुसार युद्ध में मारे गए लोगों में से 70 प्रतिशत यानी एक लाख चौन्तीस हज़ार लोग आम नागरिक थे। मरने वाले एक लाख नब्बे हजार लोगों में 4 हजार 488 अमेरिकी सैनिक और तीन हजार चार सौ अमेरिकी कन्ट्रेक्टर भी शामिल हैं। याद रहे अमरीका ने इराक़ पर इस देश में सामूहिक विनाश के शस्त्र होने के दावे के साथ आक्रमण किया था जो पूर्ण रूप से झूठ सिद्ध हो चुका है और वहां किसी भी प्रकार का आम तबाही फैलाने वाला हथियार नहीं मिला। स्वतंत्र सूत्रों के अनुसार इराक़ में मारे जाने वालों की संख्या लाखों में है किंतु अमरीकी स्रोत उसे कम करके बताते हैं।

Read 1324 times