चीन में भूकंप से सत्तर से अधिक हताहत

Rate this item
(1 Vote)

दक्षिणी चीन के सिचुआन प्रांत में शनिवार की सुबह आए तेज भूकंप में सैकड़ों लोग हताहत और घायल हुए हैं।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर लगभग सात नोट की गई है। भूकंप के कारण सत्तर से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि चार सौ से लोग घायल हुए हैं और घरों को काफ़ी क्षति पहुंची है। चीन के भूकंप आपदा केन्द्र के हवाले से बताया गया है कि याआन नगर के लुशान क्षेत्र में शनिवार की सुबह आठ बज कर दो मिनिट पर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। याआन से 140 किमी दूर स्थित सिचुआन का मुख्य शहर चेंगडु भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। भूकंप का केंद्र भूमि में 13 किलो मीटर की गहराई पर था।

Read 1797 times