काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हुआ विमान, 18 की मौत

Rate this item
(0 votes)
काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हुआ विमान, 18 की मौत

नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान क्रैश हो गया। इसमें 19 लोग सवार थे। बताया गया है कि विमान रनवे से फिसल गया और बाहर जाकर क्रैश हो गया।

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।

Read 509 times