भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे, शिखर सम्मलेन में लेंगे भाग

Rate this item
(0 votes)
भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे, शिखर सम्मलेन में लेंगे भाग

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुँच गए हैं। नूर खान एयरबेस पर पाकिस्तान के उच्चाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जयशंकर एससीओ सदस्य देशों के स्वागत के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मेजबानी में आयोजित डिनर में शामिल होंगे। 

9 साल में किसी भारतीय विदेश मंत्री की ये पहली पाकिस्तान यात्रा है. इससे पहले पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज ने 2015 में अफगानिस्तान पर एक सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद का दौरा किया था। 

 

Read 405 times