पुतिन: यूक्रेन से सुलह सिर्फ़ समय पर निर्भर है

Rate this item
(0 votes)
पुतिन: यूक्रेन से सुलह सिर्फ़ समय पर निर्भर है

एक इन्टरव्यू में रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन से सुलह को निश्चित क़रार दिया और कहा: यह सिर्फ़ समय की बात है।

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतिन ने शनिवार को रूसी पत्रकार पावेल ज़ारुबिन से एक इन्टरव्यू में कहा कि रूस को यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के दौरान परमाणु हथियारों का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं थी।

उन्होंने कहा कि रूस को कीव के साथ युद्ध के दौरान परमाणु हथियारों का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं थी और हम आशा करते हैं कि भविष्य में ऐसी आवश्यकता पैदा नहीं होगी।

पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि परमाणु हथियारों के बिना भी रूस के पास विशेष अभियान पूरा करने के लिए पर्याप्त ताक़त और संसाधन हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान रूस शांत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया: मास्को को भड़काने का प्रयास, पूरी तरह से ग़लत साबित हुआ।

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ रूस का मेल-मिलाप और समझौता "अपरिहार्य" है और यह सिर्फ़ पर निर्भर है।

Read 6 times