ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच व्यापार में 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी

Rate this item
(0 votes)
ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच व्यापार में 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी

 ईरान के व्यापार विकास संगठन में भारतीय उपमहाद्वीप मामलों के उपाध्यक्ष ने जानकारी दी है कि तेहरान और काबुल के बीच व्यापार में ईरान की 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ईरान के व्यापार विकास संगठन में भारतीय उपमहाद्वीप मामलों के उपाध्यक्ष ने जानकारी दी है कि तेहरान और काबुल के बीच व्यापार में ईरान की 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

 हमीद रज़ा कर्बलायी ने, जो कि ईरान के व्यापार विकास संगठन में भारतीय उपमहाद्वीप मामलों के उपाध्यक्ष हैं, पिछले गुरुवार को इस बात पर ज़ोर दिया कि ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच व्यापार के विकास, सरलीकरण और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

 उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के बीच छठी संयुक्त आयोग की धाराओं के मसौदे को अंतिम रूप देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा: अफ़ग़ानिस्तान का कुल वार्षिक आयात 10.6 अरब डॉलर है

जिसमें से ईरान की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत है।

ईरान पश्चिमी एशिया में सबसे बड़े विद्युत उत्पादकों में से एक

ईरान के ऊर्जा मंत्री अब्बास अली आबादी ने बीते गुरुवार, पश्चिम करमांशाह की यात्रा के दौरान, जहाँ वे जल और विद्युत से संबंधित चार परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे, कहा: ईरान, क्षेत्र में सबसे बड़े बिजली उत्पादकों में से एक है और रूस के बाद दूसरे स्थान पर आता है।

 ट्रांस-कैस्पियन और अलमाटी-तेहरान-इस्तांबुल कॉरिडोर पर बैठक आयोजित

संयुक्त राष्ट्र यूरोपीय आर्थिक आयोग और ईसीओ अर्थात आर्थिक सहयोग संगठन की सातवीं संयुक्त समन्वय समिति की बैठकगुरुवार को उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित हुई।

इस बैठक में समिति के आठ सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 बैठक का विषय था: ट्रांस-कैस्पियन कॉरिडोर और अलमाटी-तेहरान-इस्तांबुल गलियारे के कार्यान्वयन और समन्वय।

इस बैठक में अलीरज़ा महमूदी ने ईसीओ संगठन में परिवहन और संचार विभाग के प्रमुख  ने ईसीओ सचिवालय के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।

 

ईरान और रूस के बीच मानचित्रण सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

ईरान की मानचित्रण संगठन और रूस की फेडरल रजिस्ट्रेशन, कैडस्ट्रे और मैपिंग एजेंसी के बीच सहयोग के एक समझौते पर शुक्रवार को रूस के कज़ान शहर में आयोजित 'रूस - इस्लामी दुनिया: कज़ान फोरम' की 16वीं अंतरराष्ट्रीय आर्थिक बैठक के मौक़े पर हस्ताक्षर हुआ।

 इस समझौते का उद्देश्य: मानचित्रण प्रौद्योगिकियों के आदान-प्रदान में सहयोग को मजबूत करना

 यह समझौता, मानचित्रण और भू-स्थानिक विज्ञान के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच तकनीकी और वैज्ञानिक संबंधों को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम माना जा रहा है।

 ईरान और स्पेन के बीच व्यापार में वृद्धि

ईरान के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अंतरराष्ट्रीय मामलों के विभाग ने हाल ही में घोषणा की है कि: पिछले कैलेंडर वर्ष में ईरान और स्पेन के बीच व्यापारिक लेन-देन में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इसका कुल मूल्य 350 मिलियन डॉलर तक पहुँच गया,जिसमें ईरान की निर्यात हिस्सेदारी 70 मिलियन डॉलर रही।

 साल 2024 में: स्पेन का ईरान को निर्यात लगभग 280 मिलियन डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है।

 वहीं, ईरान का स्पेन को निर्यात भी 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 70 मिलियन डॉलर तक पहुँच गया।

 मुख्य व्यापारिक वस्तुएँ: ईरान से स्पेन को निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएँ इस प्रकार हैं: पेट्रोकेमिकल उत्पाद, केसर और मेवे

स्पेन से ईरान को आयात की जाने वाली मुख्य वस्तुएँ इस प्रकार हैं: मशीनरी और चिकित्सा उपकरण तथा खाद्य सामग्री।

 

Read 0 times