वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों का निर्माण, OIC ने बुलाई आपात बैठक

Rate this item
(0 votes)
वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों का निर्माण, OIC ने बुलाई आपात बैठक

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, OIC ने कहा है कि वह आगामी गुरुवार को विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक आपात बैठक आयोजित करेगा, जिसमें पश्चिमी तट पर इस्राईल द्वारा यहूदी बस्तियों के निर्माण और भूमि से संबंधित हालिया फैसलों की समीक्षा की जाएगी।
संगठन के सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह बैठक फिलिस्तीनी सरकार के अनुरोध पर बुलाई गई है। बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के रुख में तालमेल स्थापित करना और उन कदमों के मुकाबले के लिए व्यावहारिक सुझावों पर विचार करना है, जिन्हें फिलिस्तीनी क्षेत्रों की कानूनी, राजनीतिक और भौगोलिक स्थिति को बदलने का प्रयास बताया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, ओआईसी के विदेश मंत्री उस हालिया फैसले पर भी विचार करेंगे जिसके तहत पश्चिमी तट की भूमि को सरकारी संपत्ति के रूप में जब्त और पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
ज़ायोनी कैबिनेट ने पिछले सप्ताह इस फैसले को मंजूरी दी थी, जिसके बाद अरब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी निंदा की जा रही है।

Read 4 times