इजरायल की ओर से गाज़ा शहर के पश्चिमी हिस्से को निशाना बनाकर हमला किया गया। गाजा के अल-शिफा अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।
दूसरी ओर, फिलिस्तीनी संगठन हरकत अल-मुजाहिदीन ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे नागरिक आबादी के खिलाफ “युद्ध अपराध” करार दिया।
संगठन ने कहा कि आम नागरिकों और सार्वजनिक स्थानों को लगातार निशाना बनाना फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ जारी युद्ध का हिस्सा है।
बयान में कहा गया कि इजरायली कार्रवाइयां तनाव कम करने और युद्धविराम के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों को नुकसान पहुंचा रही हैं।
संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मध्यस्थता करने वाले पक्षों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा हमलों को रोकने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने की मांग की हैं।













