ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पिज़ेशकियान कुछ देर पहले नई दिल्ली पहुंचे

Rate this item
(0 votes)
ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पिज़ेशकियान कुछ देर पहले नई दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली हवाई अड्डे पर भारत के बंदरगाह एवं जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने ईरानी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

BRICS शिखर सम्मेलन इन दिनों भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रपति पिज़ेशकियान अपने भारत दौरे के दौरान BRICS शिखर सम्मेलन के मुख्य सत्र, BRICS आर्थिक मंच तथा “समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षीय व्यवस्था को बढ़ावा देने” के विषय पर आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा डॉ. पेज़ेशकियान भारत के प्रधानमंत्री, मलेशिया के प्रधानमंत्री, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सहित सम्मेलन में भाग लेने वाले कई विश्व नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

इस बीच वह शांति और सुरक्षा को लेकर भी तमाम राष्ट्रपतियों से बात करेंगे सूत्रों के मुताबिक इस दौरे के दौरान अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

Read 4 times