नेतन्याहू सहित एक लाख से अधिक ज़ायोनी लोगों द्वारा मस्जिदुल अक्सा का अपमान

Rate this item
(0 votes)
नेतन्याहू सहित एक लाख से अधिक ज़ायोनी लोगों द्वारा मस्जिदुल अक्सा का अपमान

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो जारी किए, जिनमें वह एक लाख से अधिक ज़ायोनी लोगों के साथ मस्जिदुल अक्सा की बेअदबी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो जारी किए, जिनमें वह एक लाख से अधिक ज़ायोनी लोगों के साथ मस्जिदुल अक्सा की बेअदबी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नेतन्याहू कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे मौजूद था। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ मस्जिदुल अक्सा की पश्चिमी दीवार के नीचे खोदी गई एक सुरंग में भी गया और मस्जिदुल अक्सा पर स्वामित्व से संबंधित अपने दावे को दोहराया।

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ज़ायोनी बस्तियों के निवासी मस्जिदुल अक्सा के पश्चिमी हिस्से में स्थित पश्चिमी दीवार के परिसर में तालमूदी धार्मिक रस्में अदा करने के लिए जमा दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ी नाराज़गी और निंदा व्यक्त की।

Read 3 times