आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी के कार्यालय ने बताया है कि फकीहे अहले बैत अ.स.और मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी का निधन हो गया है।
आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी के कार्यालय ने उनके निधन की सूचना दी है।
कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस महान मरजा-ए-तक़लीद का मुबारक जीवन इल्मी बसीरत, निरंतर इल्मी प्रयास, असली फ़िक़्ह की सुरक्षा और तब्लीग़ इस्लामी शिक्षाओं के प्रसार, मक्तबे अहले-बैत (अ.स.) के बचाव तथा जनता की भलाई और सेवा से जुड़ा रहा।
बयान में इस महान त्रासदी पर हज़रत वली-ए-अस्र इमाम मेंहदी अ.स. हौज़ात-ए-इल्मिया, ईरान की जनता तथा दुनिया भर में मरजइयत से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है।
बयान के अनुसार, आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी के जनाज़े और दफ़्न की तारीख तथा अन्य विवरण बाद में घोषित की जाएंगी।













