लखनऊ में 'खुद साज़ी व सम्त साज़ी सेमिनार' का आयोजन

Rate this item
(0 votes)
लखनऊ में 'खुद साज़ी व सम्त साज़ी सेमिनार' का आयोजन

तारीखी छोटा इमामबाड़ा में आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली हुसैनी सीस्तानी द०ज़ि० के कार्यालय बाब-उन-नजफ, लखनऊ की निगरानी और SKI 72 फाउंडेशन के तत्वावधान में 'खुद साज़ी व सम्त साज़ी सेमिनार' का आयोजन हुआ। सेमिनार में शिक्षा, इलाज, रोजगार और सामाजिक सेवा के विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए गए।

लखनऊ: तारीखी छोटा इमामबाड़ा में आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली हुसैनी सीस्तानी द०ज़ि० के कार्यालय बाब-उन-नजफ, लखनऊ की निगरानी और SKI 72 फाउंडेशन के तत्वावधान में 'खुद साज़ी व सम्त साज़ी सेमिनार' का आयोजन हुआ। सेमिनार में शिक्षा, इलाज, रोजगार और सामाजिक सेवा के विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए गए।

सेमिनार की शुरुआत मौलाना अली मोहम्मद मारूफी की तिलावत-ए-कुरआन से हुई। इसके बाद मौलाना सैयद अली हाशिम आबिदी ने कहा कि कौम की शिक्षा, इलाज और रोजगार के क्षेत्रों में सेवा के उद्देश्य से मलिकतुल अरब उम्मुल मोमेनीन हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाह अलैहा के नाम से ईद-ए-ग़दीर के मौके पर इस मुहिम की शुरुआत की गई है। इंशाअल्लाह इस नेक काम में हज़रत ख़दीजा की निस्बत की बरकतें शामिल रहेंगी।

लखनऊ में 'खुद साज़ी व सम्त साज़ी सेमिनार' का आयोजन

मौलाना सैयद मोहम्मद अब्बास वाएज़ ने SKI फाउंडेशन का परिचय और उसके उद्देश्य व समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला।

सेमिनार में सैयद वसीउल अब्बास, डायरेक्टर BYS स्किल प्रा. लि., प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ऐनुल रज़ा, ज़ाकिरा मेराज फातिमा, एडवोकेट ज़ूबी ज़ैदी, जमशेद खान, सारा फातिमा, अशफाक (इंडसइंड बैंक), मौलाना शाहिद प्रधान पुणे और सैयद मोहम्मद अली तक़वी ने 'खुद साज़ी व सम्त साज़ी' विषय पर अपने विचार और अनुभव साझा किए।

लखनऊ में 'खुद साज़ी व सम्त साज़ी सेमिनार' का आयोजन

सेमिनार के अध्यक्ष और आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैयद अशरफ अली ग़रवी ने दुआ और शुक्रिया के साथ सेमिनार का समापन किया।

समापन पर मकातिब 'अहयु अमरना' की वार्षिक परीक्षा 2026 में सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और इनाम दिए गए। इनमें मकतब अल-मेराज सरफराजगंज, मकतब-ए-सकीना मुफ्तीगंज, दार-उज़-ज़हरा विशाल सिटी, मकसद-ए-हुसैनी घासमंडी, मुफीद इस्लामिक एजुकेशन सेंटर मुफ्तीगंज और मकतब इमाम मोहम्मद तकी रुस्तम नगर शामिल हैं।

निज़ामत नायाब बिल्यावी ने की। सेमिनार में एजाज अली प्रधान रायपुर, मो. तनवीर काजमी दिल्ली, कुंवर इकबाल हैदर अतरौला, कारी अब्बास कर्नाटक, महबूब कर्नाटक, आरजू अलीगढ़, मौलाना आरजू आब्दी सरायमीर आजमगढ़, मौलाना हसन अली नजफी इलाहाबाद, मौलाना मोजिज़ अब्बास इलाहाबाद, मौलाना हैदर फैजी इलाहाबाद, मौलाना मकातिब अली खान, मौलाना क़मरुल हसन जैनबी, मौलाना साबिर अली इमरानी, मौलाना तफसीर अब्बास, इमदाद इमाम, डॉ. कमर अब्बास भादी शाहगंज, मौलाना तनवीर अब्बास दिल्ली, मौलाना मोहम्मद हुसैन रिजवी, मौलाना शब्बीर अली कुम्मी, मौलाना तंजीम हैदर, मौलाना हसन अब्बास मारूफी, मौलाना मुन्तजिर मेहदी नजफी, मौलाना अमीर अब्बास, मौलाना मोहम्मद अली अल-मेराज, शबीना रिजवी, श़फक फातिमा सहित विभिन्न क्षेत्रों की धार्मिक व सामाजिक हस्तियों और बड़ी संख्या में मोमिनीन व मोमिनात ने भाग लिया।

Read 1 times