इस्राईली कर्मीचारियों से फ़िलिस्तीनी क़ैदियों का जेल में टकराव।

Rate this item
(0 votes)
इस्राईली कर्मीचारियों से फ़िलिस्तीनी क़ैदियों का जेल में टकराव।

फ़िलिस्तीन में इस्राईली जेलों में बंद फ़िलिस्तीनी क़ैदियों के मामलों की निगरानी करने वाली संस्था का कहना है कि सोमवार की सुबह दक्षिणी इस्राईल की रीमोन जेल में फ़िलिस्तीनी बंदियों और जेलकर्मियों के मध्य झड़पें हुई हैं।
इस संस्था की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ़िलिस्तीनी बंदियों और जेलकर्मियों के मध्य सोमवार की सुबह झड़पें हुईं। जिसके बाद जेलकर्मियों ने अतिरिक्त बल को बुलाया। सूत्रों का कहना है कि फ़िलिस्तीनी बंदी जेल में एक स्थान अलफ़ौरा पर एकत्रित हुए जिसके बाद जेलकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। फ़िलिस्तीनियों की ओर से इन्कार करने के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई आरंभ हो गयी। फौरह वह स्थान है जहां फ़िलिस्तीनी बंदी चार घंटे व्यायाम और अन्य गतिविधियों के लिए एकत्रित होते हैं।
बयान में इस जेल में बंद फ़िलिस्तीनी बंदियों की सही संख्या नहीं बताई गयी है और न ही इस ओर संकेत किया गया कि झड़पों में कितने लोग घायल हुए। इस्राईली अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इस्राईली जेलों में हज़ारों फ़िलिस्तीनी क़ैद है और जेलों की ख़राब स्थिति तथा गैर क़ानूनी बर्ताव के कारण फ़िलिस्तीनी कई बार विरोध कर चुके हैं।

 

 

Read 1268 times